विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2025

जयपुर: घर से बाहर गई मम्मी... 22 वर्षीय युवती ने कमरे में लगाई फांसी, यूपी के सहारनपुर का निवासी है परिवार

रविवार को सुबह उसके पिता अपने काम पर चले गए. दोपहर करीब 12 बजे उसकी मम्मी घर से बाहर गई थी. इसके बाद शिवानी ने घर पर अपने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया.

जयपुर: घर से बाहर गई मम्मी... 22 वर्षीय युवती ने कमरे में लगाई फांसी, यूपी के सहारनपुर का निवासी है परिवार
जयपुर में 22 वर्षीय युवती ने कमरे में लगाई फांसी

राजस्थान के जयपुर में रविवार को 22 वर्षीय युवती ने चुन्नी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, युवती जयपुर में ही पढ़ाई कर रही थी. युवती के सुसाइड की जानकारी पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. युवती के आत्महत्या का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

चुन्नी से फंदाकर दी जान

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी 22 वर्षीय ने फांसी लगा ली. वह अपने परिवार के साथ मालपुरा गेट महावीर नगर इलाके में रहती थी. पुलिस ने बताया कि रविवार को सुबह उसके पिता अपने काम पर चले गए. दोपहर करीब 12 बजे उसकी मम्मी घर से बाहर गई थी. इसके बाद शिवानी ने घर पर अपने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया.

क्यों किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

जैसे ही उसकी मां घर में आई तो उन्हें घटना के बारे में पता चला.  मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है. आत्महत्या के कारण का पता नहीं लग पाया है. घर वाले अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया. युवती के सुसाइड की सूचना पर मालपुरा गेट थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

यह भी पढे़ं-

जयपुर में JDA का बड़ा बुलडोजर एक्शन, 5 मंजिला अवैध इमारत को किया ध्वस्त; उठा धूल का गुबार

मृतक के शव के साथ प्रदर्शन किया तो होगी 5 साल तक की जेल, राजस्थान में पहली बार लागू हुआ कानून

पुलिसकर्मी का शव अज्ञात समझकर दफनाया, 15 दिन बाद कब्र से निकालकर राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com