विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं से साझा किए पुराने अनुभव, कहा- अब उम्रदराज हो गए...

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता नए युवाओं को साथ लेकर अपने आपमें नई ऊर्जा पार्टी के अंदर लेकर आए हैं.

वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं से साझा किए पुराने अनुभव, कहा- अब उम्रदराज हो गए...
वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं से साझा किए पुराने अनुभव

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को सीकर पहुंचीं. जयपुर से बीकानेर निजी कार्यक्रम में जाते समय उनका सीकर जिले में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने अपने पुराने अनुभव साझा किए और पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी ऊर्जा के साथ भाजपा को आगे बढ़ाने का आव्हान किया. उन्होंने मंच पर बैठे पार्टी के पदाधिकारी और पूर्व जन प्रतिनिधि की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब उन्होंने पार्टी में काम शुरू किया था तो पहले चुस्त दुरुस्त दिखते थे, लेकिन अब थोड़ी उम्रदराज हो गए यह तो उनकी नहीं, हम सब की यही स्थिति है.

धोद विधाययक गोरधन वर्मा की तारीफ की

वसुंधरा राजे ने कहा कि मैंने क्या, पार्टी के जिला अध्यक्ष ने जिस तरह से सबको जोड़कर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है, उसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं. पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने धोद विधायक गोरधन वर्मा के बारे में कहा कि इसे हमारी पुरानी रिश्तेदारी थी, जब हम धोद के लिए लड़ा करते थे. जब हमें लगता था कि यह धोद से कैसे जीतेंगे और पार्टी को यहां से जिताएंगे, लेकिन अब तो विधायक गोरधन वर्मा इतने मजबूत और फैल गए हैं, जैसे बरगद का पेड़ फैल जाता है.

उस समय कांग्रेस और माकपा काफी मजबूत थी, लेकिन अब यह यह दिखाई नहीं देती. इसके लिए विधायक गोरधन वर्मा को बधाई देना चाहूंगी. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा के पहले के जिला कार्यालय के स्मरण को याद करते हुए कहा कि आज भाजपा ने शानदार जिला कार्यालय बना रखा है. उन्होंने कहा कि पहले तो जब भी सीकर आना होता था तो किसी के घर पर ही रुक जाते और वही पार्टी का काम शुरू हो जाता था, लेकिन आज पार्टी वटवृक्ष बन चुकी है.

सीकर की उपस्थिति को दिखाने की जरूरत

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओ ने नए युवाओं को साथ लेकर अपने आपमें नई ऊर्जा पार्टी के अंदर लेकर आए हैं. वसुंधरा राजे ने कहा कि आज शायद मुझे सीकर देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन आने वाले समय में मुझे विश्वास है कि यह सब देखने को मिलेगा, क्योंकि शेखावाटी वह जगह है, जिसके अंदर ऐसे ऐसे जवान और युवा जुड़े हुए, जिनके पीछे पूरी पूरी सेनाएं हैं, तो हमें उन सेनाओं को गांव-गांव में काम पर लगाकर जीत करके सीकर की उपस्थिति को एक दिन दिखाने की जरूरत है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com