विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2025

Rajasthan:पंचायत समिति में VDO और BDO में हो गई मारपीट, बचाने दौड़े कर्मचारी, दोनों ने किया FIR

Bikaner: बीडीओ ओम सिंह इंदा ने आरोप लगाया है कि वीडीओ रामनिवास भादू को काम में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना के लिए नोटिस देने के लिए बुलाया था लेकिन उसने उत्तेजित होकर हमला कर दिया.

Rajasthan:पंचायत समिति में VDO और BDO में हो गई मारपीट, बचाने दौड़े कर्मचारी, दोनों ने किया FIR
एआई से ली गई प्रतीकात्मक तस्वीर
AI Image

Rajasthan News: राजस्थान में बीकानेर की नोखा तहसील की एक पंचायत समिति में एक ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) के बीच दफ़्तर में ही मारपीट हो गई. मंगलवार (8 जुलाई) की शाम बीडीओ ओम सिंह इंदा और वीडीओ रामनिवास भादू के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों ही ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है. इस मामले को लेकर ग्राम विकास अधिकारी संघ ने तत्काल बीडीओ की गिरफ़्तारी की मांग की है. संघ ने गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है.

कमरे में हुई मारपीट

ये घटना मंगलवार 4:30 बजे की है. बताया जा रहा है कि नोखा की पंचायत समिति में बीडीओ ओम सिंह इंदा ने वीडीओ राम निवास भादू को बुलाया था. लेकिन थोड़ी ही देर में कमरे में हंगामा हो गया और चीखने-चिल्लाने और मारपीट की आवाज़ आने लगी. शोर सुनते ही दफ़्तर में मौजूद दूसरे सारे कर्मचारी भागते हुए कमरे में पहुंचे और दोनों को अलग किया. दोनों ही अधिकारियों को मारपीट में चोट लगी है.

दोनों लगा रहे आरोप

बीडीओ और वीडीओ ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में एफ़आईआर दर्ज करवाया है. बीडीओ ने पुलिस को बताया है कि वीडीओ भादू को काम में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना के लिए नोटिस देने के लिए बुलाया था. लेकिन पहले से ही नाराज वीडीओ उत्तेजित हो गया और उसने हमला कर उन्हें कड़े से मारा और कुर्सी से गिरा दिया. उसने टेबल पर रखे सभी सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए.

वहीं वीडीओ रामनिवास भादू ने आरोप लगाया है कि बीडीओ उनसे अवैध वसूली करवाने का दबाव डाल रहा था और उससे द्वेष रखता था. जब वो कमरे में गया तो बीडीओ इंदा ने उनके साथ बदतमीजी की और गालियां दीं और उसे मारा. 

आला अधिकारियों तक बात पहुंची

अधिकारियों के बीच इस तरह की मारपीट की खबर इलाक़े में फैल गई जिसके बाद SDM, तहसीलदार और कई अन्य सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी भी थाने पहुंच गए. मामले की जांच जारी है. ग्राम विकास अधिकारियों ने एसडीएम से बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है.

ये भी पढ़ें-: Rajasthan: खाटूश्याम जी से दर्शन कर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर का हुआ अपहरण, साथ गई महिला ने बताई पूरी आपबीती

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close