विज्ञापन

हाईवे पर सिलेंडरों से भरी गाड़ी पलटी, सड़क पर बिखरे 145 गैस सिलेंडर

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मदद की. लोगों और पुलिस की सहायता से सड़क पर बिखरे सभी सिलेंडरों को वापस गाड़ी में लोड कराया गया. 

हाईवे पर सिलेंडरों से भरी गाड़ी पलटी, सड़क पर बिखरे 145 गैस सिलेंडर
गाड़ी पलटने से सिलेंडर सड़क पर बिखर गया.

अजमेर के किशनगढ़ में पुराना टोल के पास चिड़िया बावड़ी क्षेत्र में शनिवार को गैस सिलेंडरों से भरी एक गाड़ी का टायर अचानक फट गया. इसकी वजह से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. सड़क पर गैस सिलेंडर बिखर गए, और कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, और समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया. 

टायर फटने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक बरना गांव से लोड होकर किशनगढ़ स्थित गैस एजेंसी की ओर आ रहा था. इसी दौरान पुराना टोल के पास चिड़िया बावड़ी क्षेत्र में चलते-चलते गाड़ी का टायर फट गया. अचानक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई. गाड़ी पलटते ही उसमें भरे गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई. 

वाहन में लदे थे 145 सिलेंडर

बताया जा रहा है कि ट्रक में करीब 145 गैस सिलेंडर लदे थे. हादसे के बाद कई सिलेंडर सड़क पर गिरकर इधर-उधर फैल गए. ऐसे में कुछ समय के लिए बड़ा हादसा होने की आशंका भी बनी रही, क्योंकि गैस सिलेंडर से भरे वाहन के पलटने से विस्फोट जैसी स्थिति भी बन सकती थी. लेकिन, राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की आग या रिसाव की घटना नहीं हुई. 

Latest and Breaking News on NDTV

स्थानीय लोगों ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मदनगंज थाने के ASI खेमाराम ने बताया कि थाने पर सूचना मिली थी कि मिर्जा बावड़ी क्षेत्र में पुराना टोल के पास गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी पलट गई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और स्थिति का जायजा लिया.  जांच में सामने आया कि टायर फटने के कारण यह दुर्घटना हुई. 

यातायात हुआ सुचारू

धीरे-धीरे यातायात को सुचारू करवाया गया. हालांकि, दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस ने बताया कि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

यह भी पढ़ें: जयपुर की सड़कों पर झाड़ू लेकर उतरे CM भजनलाल, LPG किल्लत की खबरों पर राठौड़ ने दिया बड़ा बयान 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com