युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, फिर वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया

बेल्ट से बुरी तरह पीटे जाने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया. इलाज के लिए युवक को पीबीएम में भर्ती कराया गया है.अभी तक मारपीट करने का कारणों का खुलासा नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

बदमाशों के हौसल इतने बुलंद हो गए है कि अब मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी करते नजर आते है. ऐसा ही एक वीडियो बीकानेर जिले के महाजन गांव से सामने आया है. वीडियो में कुछ लड़के एक युवक के हाथ बांधकर उसके साथ बुरी तरह से पिटाई करते दिख कर रहे है. आरोपियों ने युवक को पहले बांधा फिर उसको बुरी तरह से पीटा और फिर उसका रिकॉर्ड किए हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार मामला छत्तरगढ़ के 525 आरडी का है. पीड़ित युवक की पहचान गफ्फार खां के रूप में हुई है. पता चला है कि गफ्फार खां अपने दोस्त के साथ महाजन गांव आया था. महाजन निवासी दीनू, नायक, बाबूताल मेघवाल, सोनू मेघवाल व रोशन मेघवाल को उसके एक घर में ले गए, जहां पर उसको दो जनों ने निवस्त्र कर बेल्टों से खूब पीटा.

Advertisement
वीडियो में कुछ लड़के एक युवक के हाथ बांधकर उसके साथ बुरी तरह से पिटाई करते दिख कर रहे है. आरोपियों ने युवक को पहले बांधा फिर उसको बुरी तरह से पीटा और फिर उसका रिकॉर्ड किए हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

घटना की जानकारी होने पर पुलिस अलर्ट मोड पर आई है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. बेल्ट से बुरी तरह पीटे जाने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया. इलाज के लिए युवक को पीबीएम में भर्ती कराया गया है.अभी तक मारपीट करने का कारणों का खुलासा नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें-जोधपुर में फिल्मी अंदाज में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठा सवाल

Topics mentioned in this article