विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2025

Watch Video: बच्चों को ले जा रही स्कूली वैन की गैस टंकी में भयानक ब्लास्ट, बाल-बाल बची जान

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ शहर के गांधी नगर का बताया जा रहा है. इसे देखने के बाद लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं. दरअसल, इस वायरल वीडियो में गांधी नगर इलाके के एक निजी स्कूल की स्कूल वैन के घरेलू गैस टैंक में धमाका दिखाया गया है

Watch Video: बच्चों को ले जा रही स्कूली वैन की गैस टंकी में भयानक ब्लास्ट, बाल-बाल बची जान
आग लगने के बाद कार की हालत
NDTV

Private School Van Fire Video: राजस्थान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखकर रूह कांप उठती है. यह चित्तौड़गढ़ शहर के गांधी नगर का बताया जा रहा है. इसे देखने के बाद लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं. दरअसल, इस वायरल वीडियो में गांधी नगर इलाके के एक निजी स्कूल की स्कूल वैन के घरेलू गैस टैंक में धमाका दिखाया गया है. बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब ड्राइवर बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रहा था.

स्कूली वैन में लगी आग

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि चलती वैन में आग लगते ही उसमें बैठे तीन स्कूली बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जिससे एक दर्दनाक हादसा टल गया. छात्रों को स्कूल वैन से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने के बाद अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग वैन के गैस टैंक तक पहुंच गई, जिससे उसमें जोरदार धमाका हुआ. जिससे आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए.

ये देखें वीडियो

गाड़ी में गैस टैंक में जोरधार हुआ 

पुलिस और दमकल विभाग को भी सूचना दी गई. उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि जहां गाड़ी में गैस टैंक ब्लास्ट हुआ, वहाँ गैस टैंक ऑफिस के बाहर कई और गैस टैंक पड़े थे. अगर आग उन तक पहुँच जाती, तो भयानक हादसा हो सकता था.

बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी स्कूल वैन

इस घटना में बताया जा रहा है कि आग में दो बच्चों के हाथ भी जल गए. बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं और स्कूल वैन उन्हें स्कूल के बाद घर छोड़ने जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ.

यह भी पढ़ें;  डीडवाना में भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में 2 लोगों की मौत,19 से ज्यादा घायल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close