विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

'केंद्र से पैसा लाए हैं', दिया कुमारी बोलीं- खाटूश्यामजी में जल्द शुरू होगा कॉरिडोर बनाने का काम

Khatu Shyam Corridor: राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बताया है कि जल्द ही खाटूश्यामजी कॉरिडोर बनाने का काम शुरू किया जाएगा.

'केंद्र से पैसा लाए हैं', दिया कुमारी बोलीं- खाटूश्यामजी में जल्द शुरू होगा कॉरिडोर बनाने का काम
दिया कुमारी ने खाटू श्याम कॉरिडोर को लेकर बड़ा बयान दिया है.
NDTV Reporter

Rajasthan News: देशभर में आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भाजपा 'काला दिवस' मना रही है. इन कार्यक्रम के बीच प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) बुधवार को सीकर जाते समय रींगस में रुकीं. यहां खंडेला विधायक सुभाष वीर के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया. इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन हिंदुस्तान कभी नहीं भूल सकता, क्योंकि यह कल इतिहास का दिन है, जिस दिन लोकतंत्र का गला घोट दिया गया था.

'केंद्र से पैसा लाए हैं'

जब उनसे खाटूश्यामजी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की नगरी के लिए जल्द ही कॉरिडोर का कार्य शुरू होगा. केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना (Swadesh Darshan Scheme) के अंतर्गत खाटूश्यामजी में भी जल्दी ही कॉरिडोर का कार्य शुरू होगा. सरकार से हम पैसा लेकर आए हैं और राज्य सरकार भी पैसा दे रही है, जिसके तहत अब जल्द ही खाटूश्यामजी का कायाकल्प होगा और देश भर से आने वाले लाखों श्याम भक्तों को यहां अपार सुविधा मिलेगी.

खाटूश्यामजी कॉरिडोर की विशेषताएं

दिया कुमारी ने बताया कि खाटूश्यामजी में अयोध्या व काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर बनेगा, जिसमें डिजिटल म्यूजियम, कैफेटेरिया, फूड कोर्ट, लाइट एंड साउंड शॉ, भव्य कथा पांडाल व पार्किंग स्थल सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएगी. इससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी और खाटूश्यामजी की यात्रा और भी सुगम हो जाएगी. इस परियोजना के पूरा होने से खाटूश्यामजी की यात्रा और भी आकर्षक हो जाएगी और श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी.

केंद्र सरकार से मिले 87.87 करोड़ रुपये

10 जुलाई को राजस्थान की भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करते हुए डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने 100 करोड़ रुपये की रााशि से खाटूश्यामजी कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि इसके साथ ही धार्मिक एवं पर्यटन स्थल जीणमाता और शाकंभरी मंदिर में विकास कार्य करवाए जाएंगे. केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत इस परियोजना के लिए 87.87 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. सरकार की ओर से सड़कों की चौड़ाई, आमजन को सुविधाएं, चौराहे का निर्माण, पार्क निर्माण और सौंदर्यकरण समेत विकास कार्य करवाने की योजना बनाई गई है. हालांकि इस काम में वहां रह रहे बहुत लोगों को परेशानी होगी, और कुछ को तो अपनी जमीन भी छोड़नी पड़ेगी. इसी के चलते स्थानीय लोग प्लान का विरोध कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- खाटूश्यामजी कॉरिडोर के विरोध में पूरा खाटू कस्बा बंद, बजट में 100 करोड़ का हुआ था ऐलान

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com