विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2026

Rajasthan Weather: अलविदा सर्दी! राजस्थान में चढ़ने लगा पारा, 1-2 डिग्री बढ़ेगा तापमान; जानें कब से बदलेगा फिर मौसम

Rajasthan Weather Today: मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ने की संभावना जताई है.

Rajasthan Weather: अलविदा सर्दी! राजस्थान में चढ़ने लगा पारा, 1-2 डिग्री बढ़ेगा तापमान; जानें कब से बदलेगा फिर मौसम
Rajasthan weather
NDTV

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान के मौसम में सर्दी के बाद अब हल्की गर्मी की आहट धीरे- धीरे शुरू हो गई है. लेकिन बुधवार को अचानक हवा में नमी की अधिक मात्रा की वजह से स्थानीय स्तर पर बने सिस्टम के कारण बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं और सीकर के इलाकों में आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया. वहीं, न्यूनतम-अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगी है. 5 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ने की संभावना जताई है.  

चितौडगढ़ में चटख धूप खिली

मौसम विभाग की डेली रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई. सर्वाधिक बारिश फैफाना (हनुमानगढ़) में 3.0 मिमी दर्ज की गयी. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चितौडगढ़ में 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 25 से 50 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 14.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.6 डिग्री, अलवर में 13.4 डिग्री, जयपुर में 16.9 डिग्री, पिलानी में 13.2 डिग्री, सीकर में 12.5 डिग्री, कोटा में 13.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 13.2 डिग्री, बाड़मेर में 15.6 डिग्री, जैसलमेर में 13.7 डिग्री, जोधपुर में 16.5 डिग्री, माउंट आबू में 9.1 डिग्री, बीकानेर में 13.3 डिग्री, चूरू में 13.8 डिग्री, श्री गंगानगर में 11.1 डिग्री, नागौर में 10.4 डिग्री, डूंगरपुर में 15.1 डिग्री, जालौर में 14.6 डिग्री, सिरोही में 9.5 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 12.3 डिग्री, करौली में 9.9 डिग्री, दौसा में 10.7 डिग्री और झुंझुनूं में 14.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.हालांकि, एक कमजोर सिस्टम सर्कुलेशन के कारण कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा, आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे लोगों को दिन में तेज धूप का सामना करना पड़ेगा. 13 और 16 फरवरी को दो अलग-अलग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनने की संभावना है.

यह भी पढ़ें; 12 फरवरी को भारत बंद का ऐलान... बैंक की हड़ताल, जानें स्कूल समेत क्या बंद है क्या खुला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close