विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर पलटा मौसम, चौमूं में बरसे बदरा, जयपुर में लुढ़का पारा; जानें आपके शहर का हाल

Rajasthan Weather Today: अगले एक हफ़्ते तक राज्य में मौसम सूखा रहने की पूरी संभावना है. 23-24 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी इलाकों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, मौसम ज़्यादातर सूखा रहेगा. इसके बाद अगले 48 घंटों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ने की अनुमान है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर पलटा मौसम, चौमूं में बरसे बदरा, जयपुर में लुढ़का पारा; जानें आपके शहर का हाल
Rajasthan weather
PTI

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान के मौसम में इन दिनों उतार चढ़ाव का दौर देखने के मिल रहा है. कल यानी सोमवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई. इसके कारण जयपुर और आसपास के कई इलाकों में बादल छाए रहे. साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले एक हफ़्ते तक राज्य में मौसम सूखा रहने की पूरी संभावना है. 23-24 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी इलाकों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, मौसम ज़्यादातर सूखा रहेगा. इसके बाद अगले 48 घंटों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ने की अनुमान है.

 चोमूं में बारिश 

मौसम केंद्र के अनुसार बीते चौबीस घंटे में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई.  सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में सर्वाधिक 5.0 मिलीमीटर बारिश चोमूं में दर्ज की गई. इसके अलावा टोंक के वनस्थली में बूंदाबांदी हुई.इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान अलवर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मुख्य इलाकों में अधिकतम तापमान ये रहा

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 30.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 31.5 डिग्री, अलवर में 29.0 डिग्री, जयपुर में 29.7 डिग्री, पिलानी में 30.7 डिग्री, सीकर में 28.0 डिग्री, कोटा में 30.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 33.2 डिग्री, बाड़मेर में 35.0 डिग्री, जैसलमेर में 33.4 डिग्री, जोधपुर में 32.9 डिग्री, बीकानेर में 33.0 डिग्री, चूरू में 31.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 31.9 डिग्री, माउंट आबू में 24.0 डिग्री, नागौर में 30.7 डिग्री, डूंगरपुर में 32.6 डिग्री, जालौर में 32.5 डिग्री, सिरोही में 26.0 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 31.0 डिग्री, करौली में 29.2 डिग्री, दौसा में 29.9 डिग्री और झुंझुनूं में 29.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

आज आसमान में छाए रहेंगे बादल

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में आगामी 48 घंटों बाद न्यूनतम और धिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके अलावा अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है.जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के एरिया में दिन में तेज धूप रहने और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे आस-पास दर्ज हो सकता है. वहीं, आज दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: JJM Scam में रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के वकील ने साथ छोड़ा, पहले दायर की थी FIR रद्द कराने की याचिका

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close