Weather Today in Rajasthan: राजस्थान के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का दबाव कम होने के बाद अब प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. सूरज के तल्ख तेवर ने दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी की है. मंगलवार को राज्य में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. 23 जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है. जयपुर में भी 29.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिन में सूरज की तपिश का एहसास दिखा रहा . मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है जबकि तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है.
बाड़मेर में तपने लगी जमीन
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हुई. सबसे अधिक 10.0 मिलीमीटर बारिश दौसा में हुई. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.न्यूनतम तापमान सिरोही में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) February 24, 2026
जिलों के अधिकतम तापमान का विवरण
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को राजस्थान के लगभग सभी हिस्सों में पारा चढ़ा रहा. अधिकतम तापमान के आंकड़ों को देखें तो अजमेर में 31.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 31.4 डिग्री, अलवर में 30.5 डिग्री और राजधानी जयपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. इसी प्रकार पिलानी में 31.2 डिग्री, सीकर में 29.0 डिग्री, कोटा में 31.8 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा. पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर अधिक दिखा, जहाँ जैसलमेर में 33.5 डिग्री, जोधपुर में 33.9 डिग्री, बीकानेर में 32.6 डिग्री, चूरू में 32.2 डिग्री और श्रीगंगानगर में 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. माउंट आबू में भी पारा 25.4 डिग्री तक जा पहुंचा. अन्य जिलों में नागौर 31.8, डूंगरपुर 32.4, जालौर 33.8, सिरोही 28.4, फतेहपुर 32.0, करौली 30.7, दौसा 30.9 और झुंझुनूं में 30.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.
23 से 28 फरवरी तक मौसम रहेगा शुष्क
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार,प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है.फिलहाल बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का अहसास और तीखा हो जाएगा. आगामी एक सप्ताह तक अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है जबकि तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: क्या जयपुर में कबूतर बन रहे लोगों के लिए खतरा? चौक पर लोग रोजाना खिलाते हैं कबूतरों को दाना