विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2026

क्या जयपुर में कबूतर बन रहे लोगों के लिए खतरा? चौक पर लोग रोजाना खिलाते हैं कबूतरों को दाना

जयपुर में आस्था और परंपरा के नाम पर कबूतरों को दाना डालना अब सेहत के लिए बड़ा खतरा बन रहा है. हर किलोमीटर पर कबूतर चौक बने हैं और लोग बेझिझक इन्हें खिलाते हैं.

क्या जयपुर में कबूतर बन रहे लोगों के लिए खतरा? चौक पर लोग रोजाना खिलाते हैं कबूतरों को दाना
फाइल फोटो

Rajasthan News: राजधानी जयपुर में धार्मिक आस्था के नाम पर मुख्य मार्गों पर कबूतर चौक बन गए हैं, जहां हजारों लोग रोज कबूतरों को दाना डालते हैं. लेकिन क्या हो जब यही कबूतर अस्थमा और फेफड़ों में फंगल इंफेक्शन जैसी गंभीर बीमारियां ला दें?  जयपुर का नाम सुनते ही मन में इसकी ऐतिहासिक धरोहर की तस्वीर उभरती है. लेकिन इन धरोहरों के साथ हर चौराहे पर कबूतर चौक भी नजर आते हैं. जहां हजारों कबूतर दाना चुगते हैं और सैकड़ों लोग उन्हें खिलाते दिखते हैं. पिछले कुछ समय से शहर में फेफड़ों की बीमारियां भी तेजी से फैल रही हैं जिसका कारण कबूतरों की बढ़ती संख्या हो सकती है. क्योंकि कबूतरों की वजह से भी कुछ खतरनाक बीमारियां डॉक्टर बताते हैं.

डॉक्टर बता रहे हैं खतरा

एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर अजित सिंह बताते हैं कि अस्पतालों में सांस की तकलीफ और ILD यानी इंटरस्टीशियल लंग डिजीज के फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ गई है. यह बीमारी कबूतरों के सूखे मल या उनके पंखों से हवा में फैलने वाले सूक्ष्म कणों से होती है, जिसके लक्षण हैं लंबे समय तक खांसी, सांस फूलना, थकान और नाक बहना है. यह काफी गंभीर भी हो सकते हैं.

नगर निगम को उठाना होगा कदम

जयपुर में आस्था और परंपरा के नाम पर कबूतरों को दाना डालना अब सेहत के लिए बड़ा खतरा बन रहा है. हर किलोमीटर पर कबूतर चौक बने हैं और लोग बेझिझक इन्हें खिलाते हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, कबूतरों के मल में मौजूद फंगल कण हवा में उड़कर फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं. जिससे अस्थमा और सांस की गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं. अगर नगर निगम और प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर दाना डालने पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो जयपुर में फेफड़े और सांस की बीमारियां महामारी का रूप ले सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः 8000 बीघा भूमि को फॉरेस्ट लैंड घोषित करने के प्रस्ताव पर किसानों का विरोध, कहा- दशकों से कर रहे इस जमीन पर खेती

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com