विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2026

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का U-Turn, मार्च की विदाई के साथ आंधी-बारिश और ओलों का तांडव, 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में मौसम केंद्र के अनुसार, 29 - 31 मार्च के बीच जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग में मध्यम बारिश के साथ 40-50 kmph की तेजी से तीव्र आंधी चलेगी.

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का U-Turn, मार्च की विदाई के साथ आंधी-बारिश और ओलों का तांडव, 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी
Rajasthan weather

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. शनिवार (28 मार्च) से सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी, बादलों की गर्जना और छिटपुट ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 1 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में 'अस्थिर मौसम' की चेतावनी जारी की है. बीकानेर, सीकर, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में कुछ स्थानो बादल छाए रहे. इन जिलों के अलावा बाड़मेर, कोटा, उदयपुर, जयपुर समेत तमाम दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी जिलों में आसमान साफ रहा. मौसम केंद्र के अनुसार,  29 - 31 मार्च के बीच जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग में मध्यम बारिश के साथ 40-50 kmph की तेजी से तीव्र आंधी चलेगी. 

चित्तौडगढ़ में सूरज ने डराया

मौसम विभाग के अनुसार, नए वेदर सिस्टम के असर प्रदेश के सभी जिलों में रहेगा. अगले कुछ दिन बादल छाने के साथ प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने के साथ ओले गिरने की संभावना है. मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को राज्य में मौसम मुख्यतः शुल्क रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तोडगढ़ में 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 15 से 35 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.

मुख्य जिलों का तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 34.3 डिग्री, वनस्थली में 36.7 डिग्री, अलवर में 34.5 डिग्री, जयपुर में 34.9 डिग्री, पिलानी में 34.7 डिग्री, सीकर में 34.0 डिग्री, कोटा में 38.4 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.4 डिग्री, बाड़मेर में 37.1 डिग्री, जैसलमेर में 37,0 डिग्री, जोधपुर में 36.0 डिग्री, फलोदी में 36.4 डिग्री, बीकानेर में 36.2 डिग्री, चूरू में 36.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 35.4 डिग्री, नागौर में 33.9 डिग्री, डूंगरपुर में 31.2 डिग्री, जालौर में 34.5 डिग्री, सिरोही में 30.6 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 35.0 डिग्री, करौली में 35.1 डिग्री, दौसा में 35.4 डिग्री और झुंझुनूं में 34.3 डिग्री सेल्सियस अकतम दर्ज किया गया.

शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी

वही शनिवार को मौसम केंद्र जयपुर ने सुबह 7 बजे तक के लिए गंगानगर, हनुमानगढ़ सहित आसपास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जिसके तहत मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और कहीं कहीं पर 20 से 30 Kmph की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

  आगामी दिनों का हाल

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, इस विक्षोभ का असर शनिवार दोपहर से ही दिखने लगा है. 28 मार्च से जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश देखने को मिली, तो वही 29 - 31 मार्च के बीच जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग में मध्यम बारिश के साथ 40-50 kmph की तेजी से तीव्र आंधी चलेगी. वही अप्रैल के प्रथम सप्ताह के लिए  पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में रुक-रुक कर हल्की वर्षा का अलर्ट जारी किया है. जिससे तापमान में 2- 3 डिग्री तक मौसम में गिरावट आने की संभावना जताई गई है. 

यह भी पढ़ें: जैसलमेर ब्रीडिंग सेंटर तकनीक से गुजरात में एक दशक बाद जन्मा गोडावण का चूजा, 19 घंटे की यात्रा ने रचा इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com