विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2023

Parineeti-Raghav Wedding Guest: राघव-परिणीति की शादी में कौन-कौन मेहमान होंगे शामिल? सामने आई गेस्ट लिस्ट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के स्पेशल मोमेंट्स! इस खास अवसर पर उदयपुर में दिग्गज मेहमानों की आवाजाही जारी है. नेता, बॉलीवुड सितारों से लेकर बड़े बिजनेसमैन भी शामिल हो रहें है.

Parineeti-Raghav Wedding Guest: राघव-परिणीति की शादी में कौन-कौन मेहमान होंगे शामिल? सामने आई गेस्ट लिस्ट
राघव और परिणीति की शादी अटेंड करने पहुंचे मेहमान
उदयपुर:

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी के मेहमानों की लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम हैं, जो इस खास अवसर पर शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच रहे हैं. इनमें दिशा कृपलानी, नताशा पाल, नीलू कपूर, और रॉबिन शर्मा शामिल हैं, जो इस शाही शादी में शामिल होंगे.

एयरपोर्ट पर पहुंची लग्जरी गाड़ियां

मेहमानों को लेने के लिए लगभग 10 लग्जरी गाड़ियां एयरपोर्ट पर पहुंची हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल चार्टर्ड प्लेन से उदयपुर आएंगे. 25 सितंबर को 11:45 पर वापस जाएंगे. जो इस अवसर को और भी महत्वपूर्ण बना देगा.

विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां हो रही शामिल

इस खास मौके पर, बड़े नेता, व्यापारी और सामाजिक व्यक्तित्व एक साथ आएंगे, जिनमें कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी आप सासंद अशोक कुमार मित्तल समेत कई नेता विक्रम जीत साहनी जैसे बड़े बिजनेसमैन भी शामिल होंगे. इस शादी के मौके पर सभी मेहमान खुशी और जश्न की भावना के साथ एक साथ आ रहे है, जिससे यह एक यादगार और मनोरंजनपूर्ण इवेंट बनेगा. आप सांसद संजय सिंह उदयपुर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके है.

ये भी पढ़िए- Parineeti-Raghav Wedding: राघव-परिणीति की शादी में शामिल नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा? अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com