विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

कौन होगा राजस्थान का अगला DGP ? सरकार ने UPSC को भेजे 9 नाम, इन आईपीएस के नाम पैनल में शामिल 

Rajasthan Police: यह पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के ‘प्रकाश सिंह’ फैसले के अनुरूप की जा रही है, जिसमें वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर UPSC को पैनल भेजने का प्रावधान है. UPSC इस पैनल में से तीन नामों को शॉर्टलिस्ट करेगा.

कौन होगा राजस्थान का अगला DGP ? सरकार ने UPSC को भेजे 9 नाम, इन आईपीएस के नाम पैनल में शामिल 
मालिनी अग्रवाल, आंनद श्रीवास्तव और राजीव कुमार शर्मा

Rajasthan News DGP: राजस्थान में नए DGP की नियुक्ति को लेकर बड़ा प्रशासनिक अपडेट सामने आया है. सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को वरिष्ठतम IPS अधिकारियों की सूची भेज दी है. सूत्रों के अनुसार, इस पैनल में कुल 9 अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं. पैनल में वरिष्ठता के आधार पर सबसे ऊपर नाम राजीव कुमार शर्मा (1990 बैच) का है.

इनके बाद राजेश निर्वाण, संजय अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, राजेश आर्य, अनिल पालीवाल, आनंद कुमार श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं. इसके अलावा, अशोक कुमार राठौड़ और मालिनी अग्रवाल के नाम भी संभावित पैनल में बताए जा रहे हैं हालांकि इनकी पुष्टि नहीं हुई है. इन दोनों अधिकारियों के 30 जून के बाद DG पद की पात्रता पूरी होगी.

UPSC इस पैनल में से तीन नामों को शॉर्टलिस्ट करेगा

यह पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के ‘प्रकाश सिंह' फैसले के अनुरूप की जा रही है, जिसमें वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर UPSC को पैनल भेजने का प्रावधान है. UPSC इस पैनल में से तीन नामों को शॉर्टलिस्ट करेगा. शॉर्टलिस्ट सूची सरकार को भेजी जाएगी. सरकार उनमें से एक नाम का चयन कर स्थायी DGP नियुक्त करेगी.

पूर्व डीजीपी उत्कल रंजन साहू को हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. ऐसे में सरकार ने ACB के DG डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है.

यह भी पढ़ें - "राजस्‍थान सरकार ने जन्‍मद‍िन के तोहफे में द‍िया डीजीपी का पद," केवल 20 द‍िन के ल‍िए म‍िली ज‍िम्‍मेदारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com