विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

Rajasthan New DGP:  यूआर साहू के बाद कौन होगा राजस्‍थान का नया DGP? इन 6 अफसरों के नाम आगे

Rajasthan New DGP: यूआर साहू को आरपीएससी का नया अध्‍यक्ष बनाया गया है. अब राजस्‍थान का नया डीजीपी कौन होगा? इसकी चर्चा शुरू हो गई है. 

Rajasthan New DGP:  यूआर साहू के बाद कौन होगा राजस्‍थान का नया DGP? इन 6 अफसरों के नाम आगे
यूआर साहू को आरपीएससी का अध्‍यक्ष बनाया गया.

Rajasthan New DGP: राजस्‍थान का अगल पुल‍िस महान‍िदेशक (DGP) कौन होगा? इसकी दौड़ तेज हो गई है. क्‍योंक‍ि वर्तमान डीजीपी यूआर साहू को आरपीएससी का नया अध्‍यक्ष बनाया गया है. राज्यपाल कार्यालय से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि साहू, जिनका कार्यकाल दो साल से भी कम रहा है, राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष होंगे.

2023 में कार्यवाहक DGP बने थे साहू 

1988 बैच के IPS अध‍िकारी यूआर साहू को द‍िसंबर 2023 में कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था. फरवरी 2024 में स्‍थायी DGP के रूप में न‍ियुक्‍त हुई.  अब उनके हटने के साथ ही राजस्थान पुलिस बल में बड़े पैमाने पर नौकरशाही फेरबदल होने का अनुमान है. राजस्‍थान के नए डीजीपी के ल‍िए 6 पुल‍िस अध‍िकार‍ियों के नामों की चर्चा है. 

IPS राजीव कुमार शर्मा के नाम की चर्चा 

1990 बैच के IPS राजीव कुमार शर्मा के नाम की चर्चा है, जो राजस्थान के अधिकारियों में सबसे वरिष्ठ हैं. वे केंद्र में बीपीआरडी यानी पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर हैं.  केंद्र में जाने से पहले वे राज्य में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का नेतृत्व कर रहे थे. 

डीजीपी के रेस में ये अध‍िकारी भी शाम‍िल 

अन्य प्रमुख दावेदारों में 1992 बैच के अधिकारी संजय अग्रवाल शामिल हैं, जो राज्य खुफिया ब्यूरो के महानिदेशक का पद संभाल रहे हैं. राजेश निरवान नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक हैं.  ये भी डीजीपी के रेस में हैं.  ये भी 992 बैच के अधिकारी हैं.  राजीव कुमार शर्मा से दो साल जूनियर हैं.  लेकिन यह अभी भी एक लंबी प्रक्रिया है, जिसमें सुझाए गए उम्मीदवारों के नाम राज्य सरकार द्वारा निर्णय लेने से पहले अंतिम संस्तुति के लिए यूपीएससी को भेजे जा रहे हैं.  अन्य संभावित अधिकारियों में राजेश आर्य, अनिल पालीवाल और आनंद श्रीवास्तव शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान के DGP यूआर साहू को बनाया गया RPSC का अध्यक्ष, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जारी किए आदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com