पति ने पैसा खर्च कर पढ़ाया, अब तलाक कोटे से कलेक्टर बनने के लिए पत्नी ने मांगा Divorce

एक महिला कलेक्टर बनने के लिए पति से तलाक की मांग कर रही है. जब पति ने महिला को तलाक नहीं दिया तो उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक फोटो
NDTV

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक महिला कलेक्टर बनने के लिए पति से तलाक की मांग कर रही है. यहीं नहीं जब पति ने महिला को तलाक नहीं दिया तो उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और जेल भेजवाने की बात कही है. फिलहाल पति ने पुलिस में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई है.

फोटोग्राफी करता था युवक

पुलिस के अनुसार कालवाड़ के रहने वाले युवक ने 11 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई. उसने बताया कि वह फोटोग्राफर है. दिसंबर 2013 में फोटोग्राफी के काम के चलते प्रतापगढ़ गया था. इस दौरान वहां पर उसकी मुलाकात नीतू नाम की एक युवती से हुई और साल 2016 में वह युवती पढ़ाई करने जयपुर आ गई. 

Advertisement

इस दौरान दोनों की मुलाकात होती रही और युवती के पढ़ाई का खर्चा युवक उठाता रहा. कुछ दिनों बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में वैशाली नगर में रहने लगे. साल 2021 में परिजनों की सहमति के बाद दोनों ने सगाई कर ली. इसके बाद युवती की सितंबर 2022 में टीसी कोटे से नीतू की सरकारी नौकरी लग गई. 

नौकरी लगने के बाद नीतू ने कहा कि वह यूपीएससी एक्जाम क्लियर करेगी. उधर सगाई के बाद युवक ने शादी के लिए कहा तो युवती ने मना कर दिया और फोन करके कहा कि अगर यूपीएससी एग्जाम तैयारी करने में मेरा साथ दोगे तो मैं शादी के लिए तैयार हूं. इसके बाद दोनों ने 2023 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली और दोनों जयपुर आ गए.

अधिकारी बनने के लिए मांग रही तलाक

युवती ने युवक से कहा कि एक साल बाद आपसी सहमति से तलाक ले लेंगे और यूपीएससी में तलाक कोटे (Divorce Quota) से अधिकारी बन जाएगी. युवक ने जब इस बात कोई जवाब नहीं दिया तो युवती प्रतापगढ़ चली गई. शादी के डेढ़ महीने बाद नीतू ने उसे मोबाइल पर बात करना भी बंद कर दिया और बात करने के लिए बोलने पर बार-बार तलाक के लिए पूछने लगी.,

जब दोनों की शादी के 1 साल पूरे होने पर एनिवर्सरी मनाने की बात हुई तो युवती ने कहा एनिवर्सरी तभी मनाएगी, जब वह तलाक देगा. तलाक देने से मना करने पर झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजवाने की धमकी दी इसके बाद युवक ने करधनी थाने में मामला दर्ज करवाया है.

Advertisement

यह भी पढे़ं- Rajasthan: होटल के पीछे खेत में मिली बुजुर्ग की लाश, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस, अब तक नहीं हुई शव की शिनाख्त