विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2025

Rajasthan: धौलपुर में वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों ने लाठी-डंडों से किया हमला, 2 कर्मचारी हुए घायल  

हमलावरों न केवल ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर फरार हो गए, बल्कि वन विभाग की सरकारी गाड़ी पर भी पत्थर और डंडों से हमला कर उसे भी नुकसान पहुंचाया है. 

Rajasthan: धौलपुर में वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों ने लाठी-डंडों से किया हमला, 2 कर्मचारी हुए घायल  

Dholpur News: धौलपुर जिले के सरमथुरा वन क्षेत्र में मंगलवार को वन विभाग की गश्ती टीम पर ग्रामीणों ने हमला करने की घटना सामने आई है. यह घटना खोटाबाई गांव के पास उस समय हुई, जब वन विभाग की टीम अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर कानूनी कार्रवाई कर रही थी. करीब 20 ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से लैस होकर वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए.

गश्त कर रही टीम पर किया हमला 

वनपाल उग्रसेन के मुताबिक गश्ती दल सोने का गुर्जा सड़क मार्ग पर गश्त कर रहा था, इस दौरान उन्होंने कुछ ग्रामीणों को हरे पेड़ों की कटाई कर लकड़ियां ले जाते हुए देखा. टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका और कानूनी प्रक्रिया शुरू की, इसी बीच ग्रामीण इकट्ठा हो गए और लात-घूंसों और डंडों से कर्मचारियों की पिटाई कर दी.

हमलावरों न केवल ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर फरार हो गए, बल्कि वन विभाग की सरकारी गाड़ी पर भी पत्थर और डंडों से हमला कर उसे भी नुकसान पहुंचाया है. 

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश 

घटना के बाद वन विभाग ने सरमथुरा पुलिस थाने में 20 से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों पर राज्य कार्य बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है. थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें - पकड़े गए ट्रेनी SI होंगे बर्खास्त! पेपर लीक मामले में अब ED की एंट्री; आज हाई कोर्ट में फिर सुनवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com