विज्ञापन

भिवाड़ी में Relaxo India फुटवियर की फैक्ट्री में बाउंसर पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, भड़की हिंसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली कहासुनी ने कुछ ही मिनटों में उग्र रूप ले लिया. मजदूरों का आरोप है कि बाउंसर ने पैंट में देसी कट्टा छिपा रखा था और बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहा था.

भिवाड़ी में Relaxo India फुटवियर की फैक्ट्री में बाउंसर पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, भड़की हिंसा
रिलैक्सो इंडिया फुटवियर फैक्ट्री हंगामा

Rajasthan News: अलवर में श्रमिकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ दिया है, जिसके बाद मजदूर अब सड़क पर उतर आए हैं. मजदूर न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये करने की मांग पर अड़े हुए हैं. हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए रिलैक्सो चौक और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. लेकिन औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिलैक्सो इंडिया फुटवियर (Relaxo India) में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छुट्टी के दौरान मजदूरों और कंपनी के बाउंसर के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. देखते ही देखते फैक्ट्री गेट के बाहर हालात बेकाबू हो गए और पूरे इलाके में तनाव की लहर दौड़ गई.

मारने की धमकी के बाद फूटा गुस्सा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली कहासुनी ने कुछ ही मिनटों में उग्र रूप ले लिया. मजदूरों का आरोप है कि बाउंसर ने पैंट में देसी कट्टा छिपा रखा था और बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहा था. यह बात फैलते ही सैकड़ों मजदूर भड़क उठे और बाउंसर को घेर लिया. गुस्साए श्रमिकों ने जमकर लात-घूंसे बरसाए, जिससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए.

Latest and Breaking News on NDTV

बाउंसर सड़क पर बाइक छोड़कर भागे

स्थिति बिगड़ती देख बाउंसर अपनी बाइक सड़क पर ही छोड़कर जान बचाते हुए सीधे थाने जा पहुंचा. बाउंसर के साथ आई पुलिस के पहुंचने से पहले ही मजदूर मौके से हट गए, लेकिन तब तक पूरे औद्योगिक क्षेत्र में घटना की खबर आग की तरह फैल चुकी थी.

घटना के बाद आसपास की फैक्ट्रियों में भी कामकाज पर असर पड़ा और श्रमिकों में असुरक्षा का माहौल बन गया. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और फैक्ट्री प्रबंधन सहित कई लोगों से पूछताछ कर रही है. यह घटना भिवाड़ी के औद्योगिक माहौल में बढ़ते तनाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े कर रही है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान शिक्षा विभाग ने 9वीं से 12वीं तक के 4 किताबों को कोर्स से हटाया, नहीं पढ़ने-पढ़ाने का निर्देश

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close