विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2025

Rajasthan: राजसमंद के देवगढ़ में पीएम मोदी को लिखा पत्र, खून से क‍िया हस्‍ताक्षर; लोग बोले- अब सिर्फ बदला चाहिए

Rajasthan: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के व‍िरोध में राजसमंद के देवगढ़ के लोगों ने व‍िरोध जताया. उन्होंने न‍िर्दोष नागर‍िकों को श्रद्धांजल‍ि अर्प‍ित की.  

Rajasthan: राजसमंद के देवगढ़ में पीएम मोदी को लिखा पत्र, खून से क‍िया हस्‍ताक्षर; लोग बोले- अब सिर्फ बदला चाहिए
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के व‍िरोध में राजसमंद के देवगढ़ के लोगों ने व‍िरोध में खून से हस्‍ताक्षर कर पीएम को लेटर भेजा.

Rajasthan: राजसमंद के देवगढ़ में मारू दरवाजा पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में प्रदर्शन क‍िया. रक्त हस्ताक्षर अभियान चलाया. बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने अपने खून से हस्ताक्षर कर आक्रोश व्यक्त किया. कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले में शहीद निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर थाना अधिकारी अनिल कुमार सहित पुलिस प्रशासन ने भी हस्ताक्षर किए. 

पीएम मोदी के नाम पत्र लिखा 

प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र लिखा, जिस पर नागरिकों ने अपने खून से हस्ताक्षर किए. पत्र में उल्लेख किया गया कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिहादियों ने निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्या की, जिससे  हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है. 

लोगों ने जताई भावनाएं

लोगों ने कहा, "27 अप्रैल को देवगढ़ के मारू दरवाजा पर धरना देकर हम सभी हिंदू भाई-बहनों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया है. हमारा आग्रह है कि जिहादी मानसिकता और कृत्य को जड़ से समाप्त करने के लिए कठोरतम कदम उठाए जाएं. देवगढ़ का प्रत्येक नागरिक आपके किसी भी साहसिक निर्णय के साथ था, है और रहेगा."

मुस्लिम समाज ने भी दी सहभागिता

रक्त हस्ताक्षर अभियान में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी भाग लिया. उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री के नाम रक्त से हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा, और आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन स्थल पर एक टेबल लगाई गई थी, जहां लोगों के अंगूठे में सुई चुभाकर रक्त निकाला गया, और उससे पत्र पर अंगूठे का निशान लगाया गया. साथ ही लोग अपने हस्ताक्षर भी कर रहे थे. बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस अभियान में भाग लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया. बताया गया कि यह पत्र प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: भारतीय मां की पाकिस्तानी बेटी, डेढ़ साल की आदर्शिनी को लौटना होगा पाक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com