विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2026

12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत, परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही रास्ते में नहर में गिरा

छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए सुबह घर से निकला लेकिन वह परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सका. उसकी रास्ते में ही मौत हो गई.

12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत, परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही रास्ते में नहर में गिरा
12वीं के छात्र की मौत

Rajasthan News:  बालोतरा के धोरीमन्ना  उपखंड क्षेत्र के बोर चारणान गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान के रूप में हुई है. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बताया जा रहा है कि छात्र 12वीं का छात्रा था और वह बोर्ड की परीक्षा के लिए सेंटर पर जा रहा था. लेकिन परीक्षा से पहले ही दर्दनाक हादसे ने सब कुछ छीन लिया. 

बाइक से जा रहा था एग्जाम सेंटर

जानकारी के अनुसार महेन्द्र कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धतरवालों की ढाणी में 12वीं कक्षा का नियमित छात्र था. शुक्रवार (13 फरवरी) सुबह करीब 7:45 बजे वह अपनी पहली बोर्ड परीक्षा देने के लिए मोटरसाइकिल से परीक्षा केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बोर चारणान जा रहा था. इसी दौरान डबोई सब माइनर नहर की गोलाई के पास अचानक सामने नीलगाय आ जाने से उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह नहर में जा गिरा. पानी में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची नहर में पड़ी लाश को बाहर निकालकर पहचान की गई. बाद में शव को धोरीमन्ना अस्पताल की मोर्चरी में लाकर पोस्टमार्टम करवाया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. मृतक के बड़े भाई दीपाराम ने रिपोर्ट में बताया कि महेन्द्र घर से परीक्षा देने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पढ़ाई में था होनहार

महेन्द्र चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और पढ़ाई में काफी होनहार बताया जा रहा था. परिवार उसकी पढ़ाई को लेकर बेहद उत्साहित था और उसे आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग कर रहा था. मां गृहिणी हैं, जबकि पिता खेती का कार्य करते हैं और बड़े भाई भी खेती में हाथ बंटाते हैं.

12वीं की पहली परीक्षा देने निकला महेन्द्र हमेशा के लिए परिवार से बिछड़ गया. अचानक हुई इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से नहर के आसपास सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

यह भी पढ़ेंः 10वीं बोर्ड की छात्रा ने पहले पेपर देने के बाद किया सुसाइड, पिछले साल फेल होने पर वापस की थी पढ़ाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com