युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या, प्रत‍ियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी 

युवती क‍िराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही थी. पुल‍िस आत्‍महत्‍या के कारणों का पता लगा रही है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फाइल फोटो.

गंगापुर सिटी के रीको एरिया क्षेत्र में 18 साल की युवती ने सुसाइड कर ल‍िया. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, और परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, मृतक युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. रीको एरिया में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी. आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. पढ़ाई का तनाव था या कोई और वजह. पुलिस जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा.   

कमरे में फांसी लगाई 

मंगलवार को उसने कमरे में कड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मृतका की पहचान कल्पना पुत्री प्यारेलाल मीना निवासी फलवाड़ा थाना वजीरपुर के रूप में हुई है.

शव को मोर्चरी में रखवाया  

सूचना पर उदेई मोड थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मंगलवार शाम को परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. 

पुलिस मामले की जांच कर रही 

पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. उदेई मोड थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जाएगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 12वीं से पहले 20 मार्च को आ सकता है 10वीं का परिणाम! 19 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म