विज्ञापन
Story ProgressBack

Ind vs Eng 5th Test: 100वें टेस्ट में आश्विन तोड़ेंगे कुंबले का रिकॉर्ड! रोमांचक हुआ अंतिम टेस्ट मैच

India Vs England Test Series: अश्विन अपने 99 टेस्ट मुकाबलों में अब तक 35 बार पांच विकेट लेने का कारनामा कर अनिल कुंबले की बराबरी कर चुके हैं. अब अगर आखिरी टेस्ट में एक और बार पांच विकेट लेने का कारनामा करते हैं तो वो अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

Read Time: 3 min
Ind vs Eng 5th Test: 100वें टेस्ट में आश्विन तोड़ेंगे कुंबले का रिकॉर्ड! रोमांचक हुआ अंतिम टेस्ट मैच
अनिल कुंबले (फाइल फोटो)

R.Ashwin 100 Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की अंतिम टेस्ट में में भारतीय स्पिनर आर. आश्विन स्पिनर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. धर्मशाला में टेस्ट करियर का 100वां मैच खेल रहे आश्विन के लिए तो महत्वपूर्ण है ही, लेकिन यह कई मायनों में भी महत्वपूर्ण और रोमांचक हो गया है. 

5 मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से आगे चल रही टीम इंडिया सीरीज जीत में अजेय बढ़त बना चुकी है. अब इंडियन टीम आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम की कोशिश वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर पोजीशन बरक़रार रखने की कोशिश रहेगी.

अनिल कुंबले की बराबरी कर चुके हैं आर आश्विन

अश्विन (Ashwin 35 five wicket haul in 99 test) अपने 99 टेस्ट मुकाबलों में अब तक 35 बार पांच विकेट लेने का कारनामा कर अनिल कुंबले की बराबरी कर चुके हैं. अब अगर आखिरी टेस्ट में एक और बार पांच विकेट लेने का कारनामा करते हैं तो वो अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

100वें टेस्ट में अश्विन कर सकते हैं ये कारनामा

रविचंद्रन अश्विन धर्मशाला में आखिरी टेस्ट के दौरान दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. राजकोट में अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का 500 विकेट पूरा किया था, अब अश्विन के सामने अनिल कुंबले (R Ashwin Break Anil Kumble Five Wicket haul Record) के नाम दर्ज 35 बार एक पारी में पांच विकेट चटकाने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.

सीनियर खिलाड़ियों के बिना इंग्लैंड के खिलाफ बढ़िया खेल दिखाया

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है. टीम ने विराट, शमी, केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बिना इंग्लैंड के खिलाफ बढ़िया खेल दिखाया है.उसने रोहित की कप्तानी को तारीफ के काबिल बनाया है.

मुरलीधरन ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा बार 5 विकेट

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़ो में मुथैया मुरलीधरन (67) बार, शेन वार्न (37) बार, रिचर्ड हार्डली (36) बार सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल वाले टॉप तीन गेंदबाज़ हैं. अगर आश्विन पांचवें और अंतिम टेस्ट में इंग्लैड के खिलाफ यह कारनाम कर लेते हैं रिचर्ड हेडली के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे और कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

खिलाड़ी                देश             टेस्ट        5 विकेट हॉल (कितनी बार)

मुरलीथरन             श्रीलंका         133             67
शेन वार्न              ऑस्ट्रेलिया      145             37 
रिचर्ड हार्डली       न्यूजीलैंड          86              36 
अश्विन                    भारत           99              35 
अनिल कुंबले           भारत          132             35 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close