विज्ञापन
3 years ago

IND vs AUS 1st ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मोहाली के आईएस ब्रिंदा स्टेडियम में हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 276 रनों पर ऑल-आउट हुई थी और टीम इंडिया को जीत के लिए 277 रनों का लक्ष्य दिया था. ऑस्ट्रेलिया से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को शुभमन गिल और ऋतुराज गायकावड़ की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े. भारत को गायकवाड़ के रुप में पहला झटका लगा. इसके बाद क्रीज पर आए अय्यर भी तीन रन बनाकर आउट हुए. गिल के रुप में भारत को तीसर झटका लगा. भारत का स्कोर एक समय 142 रन था, लेकिन 151 पर टीम के तीन विकेट गिर चुके थे. इसके बाद टीम इंडिया की पारी को ईशान किशन और केएल राहुल ने संभालने का प्रयास किया. किशन 18 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कप्तान केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली और टीम इंडिया यह मैच जीतने में सफल हुई. भारत की यह मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 1996 के बाद पहली जीत है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com