विज्ञापन
3 years ago

India vs Australia, 3rd ODI: राजकोट में हुए सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही टीम इंडिया क्लीव स्वीप करने से चूक गई और उसने 2-1 से सीरीज अपने नाम की है. तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य दिया. भारतीय टीम इसके जवाब में 286 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारत के लिए रोहित शर्मा इस मैच में 81 रनों की पारी खेलकर टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे.

ऑस्ट्रेलिया से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 74 रनों के स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर के रुप में पहला झटका लगा. इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने तेजी से रन बनाए. हालांकि, रोहित शर्मा शतक से चूक गए और 81 रन बनाकर आउट हुए. भारत को इसके बाद विराट कोहली के रुप में तीसरा झटका लगा. विराट कोहली 56 रन बनाकर आउट हुए.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए हैं और भारत को जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य दिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने 96 रनों की पारी खेली, जबकि स्टीव स्मिथ ने 72 और लाबुशेन ने 72 रनों की पारी खेली. वॉर्नर ने भी अर्द्धशतकीय पारी खेली.

India vs Australia | IND vs AUS, Straight from Saurashtra Cricket Association Stadium, Rajkot |

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com