विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2023

India vs Pakistan, Asia Cup 2023: रोहित ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 9 महीने बाद लौटा ये धाकड़ बल्लेबाज तो इस दिग्गज को नहीं मिली जगह

कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है.

India vs Pakistan, Asia Cup 2023: रोहित ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 9 महीने बाद लौटा ये धाकड़ बल्लेबाज तो इस दिग्गज को नहीं मिली जगह

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. टीम इंडिया इस मुकाबले से एशिया कप अभियान की शुरुआत कर रही है. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर की करीब 9 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. .जहां एक तरफ टीम इंडिया, इस मुकाबले से अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत कर रही है, वहीं पाकिस्तान ने पहले ही नेपाल को 238 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए थे.

श्रेयर अय्यर ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला जनवरी 2023 में खेला था. अय्यर श्रीलंका के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरे थे. उसके बाद वो चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए थे लंबे समय बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है. इसके अलावा रोहित शर्मा ने सभी को चौंकाते हुए दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है. वहीं सूर्यकुमार यादव को लेकर पहले खबरें आई थी कि वो नंबर-6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. हालांकि, ऐसा हुआ नहीं है, क्योंकि वो भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं है. इसके अलावा करीब 11 महीने बाद जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी हुई है.

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में इस मुकाबले में शुरुआत से ही टीम इंडिया तेजी से रन बटोरने की कोशिश करेगी. भारतीय टीम साल 2019 के बाद पहली बार वनडे मुकाबले में पाकिस्तान का सामना कर रही है, ऐसे में फैंस को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था. लेकिन उम्मीद पर बारिश पानी फेर सकती है.

टीम इंडिया और पाकिस्तान का मुकाबला अगर बारिश के कारण धुलता है तो पाकिस्तान ग्रुप ए से सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लेगी. अगर ऐसा होता है तो भारत को ग्रुप स्टेज के अपने अगले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. अगर टीम इंडिया नेपाल के खिलाफ मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाती है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

भारतीय प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान की प्लेइंग-XI: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com