विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2026

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के ल‍िए 5 सौ बच्‍चों ने क‍िया हनुमान चालीसा पाठ, हनुमानजी से की प्रार्थना

टी-20 वर्ल्‍ड कप का आज फाइनल मुकाबला भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच होगा. करीब  500 बच्चों ने बैट-बॉल और स्टंप रखकर टीम इंडिया की जीत के ल‍िए हनुमानजी से प्रार्थना की. 

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के ल‍िए 5 सौ बच्‍चों ने क‍िया हनुमान चालीसा पाठ, हनुमानजी से की प्रार्थना
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के लिए बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का आज फाइनल मुकाबला होगा. इस महत्वपूर्ण मैच को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है. इसी को देखते हुए विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर भारतीय टीम की जीत की कामना की. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे. उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया.

विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को जीत का तोहफा देगी. बच्चों ने अपने सामने बैट-बॉल और स्टंप रखकर टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष प्रार्थना की.

अहमदाबाद में होगा मैच 

टी-20 वर्ल्‍ड कप का फाइनल मुकाबाल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सेम‍ीफाइनल में भारत ने इंग्‍लैंड को और न्‍यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची है. अब भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला होगा. मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. शाम को साढ़े 6 बजे दोनों टीमों के कप्‍तान टॉस के ल‍िए मैदान में आएंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

चौथी बार फाइनल में पहुंचा भारत 

भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा है. 2007 और 2024 में भारत चैंप‍ियन बनी. 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था. न्‍यूजीलैंड एक बार भी टी-20 वर्ल्‍ड कप नहीं जीत पाई. न्‍यूजीलैंड पहली बार और भारत तीसरी बार जीत के ल‍िए मैदान में उतरेगी.

यह भी पढ़ें:  राजस्‍थान में 10-11 मार्च को हीटवेव का अलर्ट, जानें अपने ज‍िले के मौसम का हाल  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com