विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2025

7 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलेंगे ऋषभ पंत, दिल्ली की टीम की ओर से 38 संभावितों में विराट कोहली का नाम भी शामिल 

Ranji Trophy 2024-25: सिडनी में भारत की सीरीज़ हार के बाद कोच गौतम गंभीर ने ज़ोर देकर कहा था कि टेस्ट खिलाड़ियों को जब भी मौका मिले उन्हें घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेलना लेना चाहिए.

7 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलेंगे ऋषभ पंत, दिल्ली की टीम की ओर से 38 संभावितों में विराट कोहली का नाम भी शामिल 

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने अगले रणजी ट्रॉफी मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ खेलने की पुष्टि की है. पंत ने आख़िरी बार 2017-2018 सीज़न में रणजी ट्रॉफी खेली थी. जानकारी के मुताबिक पंत 23 जनवरी से राजकोट में खेले जाने मैच में टीम जुड़ेंगे. डीडीसीए के प्रमुख रोहन जेटली ने जानकारी दी है कि ऋषभ पंत ने दिल्ली के अगले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है. 

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ में पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. भारत को इस सीरीज़ में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था. जिससे भारत की दशक भर की बादशाहत खत्म हो गई. पंत ने इस सीरीज़ में 255 रन बनाए थे. जिसमें एक अर्धशतक शामिल था. वहीं, उनका औसत 28.33 रहा.

गंभीर ने घरेलू फर्स्ट-क्लास खेलने की बात कही थी 

सिडनी में भारत की सीरीज़ हार के बाद कोच गौतम गंभीर ने ज़ोर देकर कहा था कि टेस्ट खिलाड़ियों को जब भी मौका मिले उन्हें घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेलना लेना चाहिए. पंत को इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है.

38 संभावित खिलाड़ियों में विराट का नाम भी शामिल 

रणजी ट्रॉफी में दिल्ली फिलहाल ग्रुप डी में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और उसने अब तक पांच मैच खेले हैं. दिलचस्प बात यह है कि आखिरी बार 2012 में रणजी ट्रॉफी ट्रॉफी खेलने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी बाकी बचे दो रणजी मैचों के लिए 38 संभावित खिलाड़ियों के दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है. 

रोहित ने रणजी के लिए शुरु किया अभ्यास 

मंगलवार को भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले मुंबई टीम के साथ ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया था. यह चरण 23 जनवरी से शुरू होगा. इसके अलावा, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी कर्नाटक के खिलाफ पंजाब के छठे राउंड के रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अपनी उपलब्धता की जानकारी दी है. शुभमन आखिरी बार 2022 में रणजी ट्रॉफी में खेले थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com