Rajasthan SOG Action: राजस्थान में एसओजी ने 'फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जामिनेशन' (FMGE) प्रमाण पत्रों के जरिए डॉक्टर बनने पर बड़ी कार्रवाई की है. फर्जी प्रमाण से डॉक्टर बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करके 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, एक फर्जी प्रमाण पत्र जारी के लिए अभ्यर्थी से 20 से 25 लाख रुपये लिए जाते थे. गिरफ्तार लोगों में विदेश से MBBS डिग्री लेकर डॉक्टर बने 15 लोग और एक दलाल शामिल है. मामले में RMC के तत्कालीन रजिस्ट्रार और कर्मचारियों की मिलीभगत उजागर होने के बाद एफआईआर दर्ज हुई थी. #SOGRajasthan #RMCScam #FakeDoctorScam #MedicalCouncilFraud #FMGECertificate #RajasthanNews #BreakingNews #Corruption #MedicalEducation #JaipurNews #SOGAction #MBBSFraud