उदयपुर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंटबाजी और हुड़दंग मचाने वाले तीन पर्यटक युवकों को सुखेर पुलिस ने गुजरात से डिटेन कर लिया है. पुलिस ने तकनीकी और नंबर प्लेट के आधार पर कार्रवाई करते हुए एमवी एक्ट के तहत उनका चालान काटा और कड़ा संदेश दिया है.गिरफ्त में आने के बाद आरोपी युवकों ने कैमरे के सामने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.