बाड़मेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शास्त्री नगर ओवरब्रिज के पास एक किराना व्यापारी अशोक सिंह ने अपनी दुकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें रेलवे GRP पुलिस एएसआई और तन सिंह पाकवाल पर प्रताड़ना व 'चोर नहीं होने' की बात लिखकर तंग करने का गंभीर आरोप लगाया गया है.परिजनों ने आरोप लगाया है कि बार-बार की धमकी और पूछताछ से परेशान होकर व्यापारी ने यह खौफनाक कदम उठाया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.