Sardarpura election: ट्रेन जैसा स्कूल, फिर भी प्यासा गांव! पानी, सड़क, नाली बने सबसे बड़े मुद्दे

  • 13:47
  • प्रकाशित: नवम्बर 13, 2026
डीडवाना जिले की ग्राम पंचायत छापरी खुर्द के गांव सरदारपुरा में सरपंच चुनाव की हलचल तेज है, जहां सामान्य वर्ग महिला सीट पर नौ महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें ज्यादातर युवा और उच्च शिक्षित हैं। करीब 4000 की आबादी और 72% से ज्यादा साक्षरता वाले इस गांव में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, सीसी सड़कें और सीवरेज लाइन जैसे काम हुए हैं, लेकिन पेयजल संकट, टूटी सड़कें, क्षतिग्रस्त नालियां, गंदगी, खराब स्ट्रीट लाइट और जलभराव अब भी बड़े मुद्दे हैं। इस ग्राउंड रिपोर्ट में चौपाल पर ग्रामीणों से जानिए कि वे इस बार किन मुद्दों पर वोट देंगे और नए सरपंच से क्या उम्मीद रखते हैं.

संबंधित वीडियो