चूरू जिले के पिथिसर गांव में अपनी बहू और भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मंच से कलमा पढ़ा. राठौड़ ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि खुदा और भगवान एक ही हैं और हमारी रगों में दौड़ने वाला खून भी एक है.
पहले बहू के 'अस्सलाम वालेकुम' और अब ससुर के कलमा पढ़ने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर कांग्रेस ने भी तंज कसा है.