विजय बाजिया की हत्या के बाद अब कई चौंकाने वाले एंगल सामने आ रहे हैं। चश्मदीद नवदीप सिंह के मुताबिक पूरी वारदात सिर्फ 1 मिनट में हुई, जिसे उन्होंने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, और हमले के दौरान कई लोग बाल-बाल बचे. पुलिस के मुताबिक तीन आरोपियों के हाथ पर 77 गैंग का टैटू है, जबकि विजय का कनेक्शन 157 गैंग से बताया जा रहा है, इसलिए पुरानी रंजिश और गैंग कनेक्शन दोनों एंगल से जांच हो रही है.