कोटा के JK Lon अस्पताल में तैनात स्थायी कर्मचारी (ECG कार्मिक) सतीश कुमार की अस्पताल परिसर में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने परिसर में हंगामा किया.परिजनों का आरोप है कि पिछले 13 दिनों से उनसे लगातार ड्यूटी करवाई जा रही थी और संविदा कर्मी के न आने पर उनकी ड्यूटी लगाई जाती थी, जबकि पुलिस को एक नोट मिला है जिसमें क्या लिखा है, यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है.परिजन निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं, और पुलिस मौके पर उन्हें समझाइश दे रही है.