Jaipur Vijay Bajia Murder: 'जयपुर में 40 से ज्‍यादा गैंग एक्‍ट‍िव', खाचरियावास का बड़ा हमला।Top News

  • 4:26
  • प्रकाशित: नवम्बर 13, 2026
राजस्थान की राजधानी जयपुर में जोबनेर के हिस्ट्रीशीटर विजय चौधरी उर्फ विजय बाजिया की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। धानी के जगदंबा नगर इलाके में बदमाशों ने विजय बाजिया पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात का खौफनाक CCTV वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, विजय बाजिया भाईदूज का त्योहार मनाकर अपनी फॉर्च्यूनर से लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने कैंपर गाड़ी से उसकी गाड़ी को टक्कर मारकर रोक दिया। इसके बाद हमलावरों ने उसे घेरकर हमला कर दिया।

संबंधित वीडियो