Panchayat Election Phase 4: आखिरी फेज का महामुकाबला! 25 जिले, 3700 पंचायतें, 7521 उम्मीदवार

  • 25:54
  • प्रकाशित: नवम्बर 13, 2026
राजस्थान के 25 जिलों की 115-116 पंचायत समितियों और लगभग 3700 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण की वोटिंग कल होगी, जिसमें 7521 प्रत्याशी मैदान में हैं. पोलिंग टीमें EVM और जरूरी सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुकी हैं, और सीकर, बालोतरा, बीकानेर, भरतपुर से तैयारियों की तस्वीरें सामने आई हैं. सीकर की 5 पंचायत समितियों में 4 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे, जबकि सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव 16 नवंबर को होंगे.

संबंधित वीडियो