जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके में एक अनियंत्रित ट्रोले ने राहगीरों और कई वाहनों को टक्कर मार दी. ट्रोले ने कार, पिकअप, बाइक और स्कूटी को चपेट में लिया, जिससे 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे में ट्रोला चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है.