फरीदाबाद के पॉश सेक्टर 21सी में धनतेरस की रात T Mahindra के पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट परमजीत धनकड़ की उनके ही पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी मोहन उर्फ मोनू शर्मा ने गाड़ी हटाने के बहाने उन्हें नीचे बुलाया और बेटे के सामने ही ताबड़तोड़ 15-16 राउंड गोलियां बरसा दीं. इस सनसनीखेज वारदात का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है, जिसमें पूरी दरिंदगी कैमरे में कैद हो गई है.