राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें भरतपुर से धीरेंद्र पाल सिंह, जयपुर शहर से हंसराज शर्मा और जोधपुर से इरफान बेली ने शानदार जीत दर्ज की है. जीत के बाद सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों ने जनता और युवाओं का आभार जताया तथा संगठन को मजबूत करने और युवाओं की आवाज उठाने का संकल्प लिया.जयपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हंसराज शर्मा ने बगरू स्कूल विवाद और अपनी गाड़ी के टूटे शीशों की घटना पर अपनी सफाई भी दी.