पूर्व मंत्री बी डी खन्ना ने जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की BJP सरकार पर पंचायती राज संस्थाओं, नगर पालिका और निगम के चुनाव जानबूझकर देरी से कराने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पंचायती राज को मज़बूत किया और सत्ता का विकेंद्रीकरण किया, जबकि वर्तमान सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमज़ोर किया। खन्ना ने नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी के कार्यकाल का ज़िक्र करते हुए महिला, SC-ST, OBC आरक्षण और 18 साल के युवाओं को वोट के अधिकार को कांग्रेस की उपलब्धि बताया.