जोधपुर के बोरानाडा इलाके में इलाज के नाम पर एक मासूम बच्चे को गर्म लोहे की सरियों से दागने की घटना सामने आई है, जिसने अंधविश्वास के खतरनाक सच को उजागर किया है. कहा गया कि इससे बीमारी ठीक हो जाएगी.वीडियो में बताया गया है कि जब बीमारी का इलाज अस्पताल की जगह झाड़फूंक में खोजा जाता है, तो नतीजा दर्द, प्रताड़ना और कभी-कभी मौत होता है. सवाल उठाया गया है कि बच्चे की किस्मत का फैसला विज्ञान और डॉक्टर ने नहीं, बल्कि अंधविश्वास ने किया.