कोटा के तलवंडी केशवपुरा सर्किल के पास महावीर ज्वेलर्स पर ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश चैन देखने के बहाने 55 ग्राम सोने की चैन लूटकर फरार हो गए. पूरी वारदात दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दिखता है कि आरोपी भागकर पहले से खड़े बाइक सवार साथी के पीछे बैठकर निकल जाता है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है.