डॉ. भीमराव अंबेडकर मामले को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए राजस्थान कांग्रेस महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बीजेपी और आरएसएस पर बाबा साहब के अपमान व संवैधानिक अधिकारों पर प्रहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में देरी कराकर लोगों को अपने जनप्रतिनिधि चुनने के संवैधानिक अधिकार से वंचित रखा गया, जो लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है. स्वर्णिम चतुर्वेदी ने केंद्रीय नेतृत्व की पुरानी टिप्पणियों का हवाला देते हुए बीजेपी की नीतियों पर तीखा हमला बोला.