Kota School Roof Collapse: खतरे का 'क्रॉस' निशान फिर भी नहीं गिराया स्कूल, देर रात भरभरा कर गिरी छत!

  • 10:10
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गृह क्षेत्र कोटा के रामराजपुरा स्कूल में जर्जर कमरे की छत रविवार रात गिर गई, हालांकि रात का समय होने से 76 बच्चों की बड़ी जानमाल की हानि टल गई. हैरानी यह है कि कमरे पर पहले से ही खतरे का क्रॉस निशान लगा था और वहीं चुनाव मतदान भी कराया गया था, फिर भी भवन गिराने की कार्रवाई नहीं हुई. हादसे के बाद स्कूल में केवल दो कमरे बचने से बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं

संबंधित वीडियो