Father Died During Daughter Wedding: बेटी की शादी में नाचते पिता की मौत, मातम के बीच हुए फेरे

  • 1:08
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026
उदयपुर जिले की ऋषभदेव तहसील के हुधर गांव में बड़ी बेटी की शादी की खुशियों के बीच उस वक्त मातम पसर गया जब बिंदौली में नाचते समय पिता के सीने में अचानक दर्द उठा और अस्पताल में उनकी मौत हो गई. अहमदाबाद में ड्राइवरी करने वाले पिता के निधन के बाद परिवार ने दुख की घड़ी में रात को ही बारात बुलाकर बेटी के सात फेरे करवाए और अगले दिन पिता का अंतिम संस्कार किया गया। यह भावुक घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

संबंधित वीडियो