Udaipur Panchayat Diktat: 5 लाख का दंड और समाज से बहिष्कार! पंचों का तुगलकी फरमान पड़ा भारी

  • 1:14
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026
उदयपुर जिले के गोगुंदा स्थित मजावड़ी गांव में संपत्ति विवाद को लेकर समाज के पंचों ने एक परिवार पर कथित तौर पर ₹5 लाख का दंड लगाते हुए सामाजिक बहिष्कार का फरमान सुना दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 20 घंटे पहले बुलाई गई बैठक में शामिल न होने और पुराने एग्रीमेंट के बजाय कच्चे कागज की शर्तें न मानने पर उनका सामूहिक बहिष्कार किया गया. मामले से आहत परिवार के कोर्ट पहुंचने पर अदालत के आदेश से समाज के अध्यक्ष सहित छह लोगों के खिलाफ गोगुंदा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

संबंधित वीडियो