Veterinary Officer Bharti:पशुचिकित्सा अधिकारी भर्ती पर RPSC को झटका, हाईकोर्ट ने शर्त की रद्द!

  • 1:02
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026
राजस्थान हाईकोर्ट ने पशुचिकित्सा अधिकारी भर्ती-2025 में RPSC के विज्ञापन की उस अतिरिक्त शर्त को निरस्त कर दिया है, जिसमें राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद में स्थायी या अस्थायी पंजीकरण अनिवार्य किया गया था. इससे राजस्थान से बाहर के राज्यों से डिग्री लेने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने संबंधित राज्यों की पशु चिकित्सा परिषदों के अस्थायी पंजीकरण प्रमाणपत्रों के पुनः सत्यापन और पात्रता व मेरिट पूरी करने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर तीन महीने में विचार करने के निर्देश दिए हैं. लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति का रास्ता खुलने की उम्मीद है, और अब सबकी निगाहें सरकार व RPSC की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं.

संबंधित वीडियो