ब्यावर में करीब तीन दशक पुराने शिव मंदिर को तोड़ते वक्त हुए हादसे के बाद NDTV राजस्थान की खबर का असर हुआ और प्रशासन हरकत में आ गया.SDM जयपाल सिंह राठौड़ ने नगर परिषद को जांच के आदेश दिए हैं कि मंदिर किसकी अनुमति से तोड़ा जा रहा था और सुरक्षा इंतज़ामों में किसकी चूक रही.हादसे के बाद मौके से निर्माण ठेकेदार और मजदूर नदारद हैं, और जांच रिपोर्ट के बाद ही दोषियों पर कार्रवाई की स्थिति साफ होगी.