चिड़ावा कस्बे के सूरजगढ़ तिराहे के पास घरेलू विवाद और समझाइश के सिलसिले में बेटी से मिलने आए हरियाणा निवासी 66 वर्षीय रिटायर्ड सूबेदार सुरेश कुमार की मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने दामाद और ससुराल पक्ष पर मारपीट व वर्ष 2012 से बेटी को घरेलू विवाद व दहेज के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. सिर में गंभीर चोट लगने से हुई इस मौत के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है.