Jalore stray dogs Terror: जालौर में आवारा कुत्तों का आतंक! अस्पताल पहुंचे 11 मासूम| Stray dog

  • 7:24
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026
जालौर में रविवार को आवारा कुत्तों ने ताजखाना बावड़ी, बाईपास रोड, राजेंद्र नगर और सूरज पोल जैसे इलाकों में करीब 15 लोगों पर हमला किया, जिनमें 11 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. सभी घायलों को राजकीय अस्पताल में रेबीज इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार दिया गया. पार्षद मुकेश सांगला समेत जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पहले ही नगर परिषद को शिकायत देकर बड़े हादसे की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. हादसे के बाद आयुक्त शिवपाल सिंह ने टीम को निर्देश दिए हैं कि रात में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ा जाएगा.

संबंधित वीडियो